Haryana Nikay Chunav Result Live: सोनीपत मेयर चुनाव जीती भाजपा, 23 हजार वोटों से कांग्रेस को दी मात

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

Haryana Nagar Nikay Chunav Result Live Updates in Hindi: हरियाणा निकाय चुनाव के परिणाम को लेकर इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गई हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। दोपहर बाद परिणाम घोषित हो जाएंगे। जानें सभी अपडेट…

Haryana Nikay Chunav Result 2026 Live Vote Counting Percentage Bjp vs Congress News in Hindi

11:20 AM, 13-May-2026

सोनीपत मेयर पद पर जीती भाजपा

सोनीपत में भाजपा के राजीव जैन मेयर चुनाव जीत गए हैं।

11:15 AM, 13-May-2026

धारुहेड़ा नगर पालिका वार्ड पार्षद निर्वाचित सूची

वार्ड नंबर 1 से कविता बुधवार,
वार्ड 2 से देवेंद्र कुमार शर्मा,
वार्ड 3 से त्रिलोक सिंह धारीवाल,
वार्ड 4 से निहाल सिंह पार्षद,
वार्ड 5 से गोपाल,
वार्ड 6 से कृष्णा देवी,
वार्ड 7 से मोनिका,
वार्ड 8 से अमन राव,
वार्ड 9 से रंजन यादव,
वार्ड 10 से अमित यादव,
वार्ड 11 से रीना रानी,
वार्ड 12 से धर्मवीर,
वार्ड 13 से प्रिया कुमारी,
वार्ड 14 से अनिल कुमार,
वार्ड 15 से किरण,
वार्ड 16 से मनीषा सैनी,
वार्ड 17 से मंशा सैनी,
वार्ड 18 से सुमित्रा देवी

10:59 AM, 13-May-2026

सोनीपत के वार्ड नं 14 से भी जीती भाजपा

सोनीपत के वार्ड नं 14 से भाजपा की किरन चांदना 1967 वोटों से जीत गई हैं।

10:50 AM, 13-May-2026

सोनीपत के वार्ड 13 से भाजपा जीती

सोनीपत के वार्ड नंबर 13 से भाजपा के महेश लूथरा को 1644 वोटों से जीत मिली।

10:38 AM, 13-May-2026

पंचकूला में श्याम लाल बंसल ने बढ़ाया जीत का अंतर

पंचकूला में मतगणना के पांचवें दौर की समाप्ति तक भाजपा प्रत्याशी श्याम लाल बंसल अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे निकल चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार: पांचवें राउंड में 3,157 वोट हासिल किए, जिससे उनका कुल आंकड़ा 16,630 तक पहुंच गया है। कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज को इस राउंड में 1,211 वोट मिले और वह 5,750 कुल वोटों के साथ दूसरे स्थान पर चल रही हैं। इनेलो के मनोज अग्रवाल ने अब तक कुल 248 मत और आम आदमी पार्टी के राजेश कुमार ने 500 मत प्राप्त किए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी कर्नल सिंह बांगर और चौधरी चंदन सिंह क्रमशः 50 और 87 वोटों पर सिमट कर रह गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस राउंड तक 274 मतदाताओं ने नोटा  का बटन दबाकर किसी भी प्रत्याशी को उपयुक्त नहीं समझा।

10:35 AM, 13-May-2026

धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन पद पर बीजेपी को जीत

धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन पद के लिए हुए मुकाबले में सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा ने जीत दर्ज की है। मतगणना पूरी होने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

चुनाव में अजय जांगड़ा को विभिन्न वार्डों से अच्छा समर्थन मिला। पूरे चुनाव के दौरान उन्होंने विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं को प्रमुख मुद्दा बनाया था। मतदाताओं ने भी उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें नगर पालिका की कमान सौंपी।

जीत के बाद सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा ने क्षेत्र की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि धारूहेड़ा के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य किया जाएगा। शहर में सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जल निकासी जैसी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

मतगणना केंद्र के बाहर दिनभर समर्थकों की भीड़ लगी रही। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। चुनाव परिणाम के बाद अब धारूहेड़ा की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

priya singh
Author: priya singh