रोडवेज बस और कैंटर की भिड़ंत, बाल-बाल बचीं सवारियां

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर पराग डेयरी के निकट आगरा से बुलंदशहर की ओर जा रही एक रोडवेज बस और सामने से आ रहे कैंटर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भिड़ंत में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। बस में बैठी सवारियों बाल-बाल बच गईं। हालांकि दो यात्री मामूली रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सडक के एक ओर कर आवागमन सुचारू किया।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार रोडबेज बस आगरा से बुलंदशहर की ओर जा रही थी। और अलीगढ की ओर से कैंटर आ रहा था। बताते हैं कि दोनों वाहन जैसे ही पराग डेयरी के सामने पहुचे तो आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के दौरान बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। उधर घटना की आवाजा और सवारियों की चीख पुकार सुनकर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। जिसके कारण राजमार्ग बाधित हो गया। घटना में आगरा निवासी संजय पुत्र गणेश और बुलंदशहर के खानपुर निवासी सोहिल पुत्र इस्लाम घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सासनी में भर्ती कराया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार मिलने के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया। उधर पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया, तब जाकर यातायात फिर से सुचारू हो सका। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई