
एसबीएस यूनियन स्कूल सासनी में मदर्स डे का शुभारंभ सुबह की कक्षा सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों की विशेष प्रार्थना सभा के साथ किया गया।
कार्रक्रम में संस्था के डायरेक्टर एवं प्रमुख शिक्षाविद डॉक्टर विकास सिंह ने कहा कि हम एक विशेष दिन मां के लिए मनाने की आवश्यकता क्यों है हम तो हर दिन माता-पिता एवं बड़ों की आज्ञा पालन करने को ही अपना दैनिक और नैतिक कर्तव्य समझते हैं क्योंकि मां के होने से ही हमारा अस्तित्व है अतः हमको उनकी इच्छा के अनुरूप आचरण करके उनको आनंदित करना अपना परम कर्तव्य मानना चाहिए। कक्षा तीसरी से लेकर छठवीं तक के छात्रों ने कार्ड एवं पोस्टर मेकिंग कॉम्पटीशन में प्रतिभाग किया वहीं कक्षा नौवीं की छात्रों ने मदर्स डे की थीम पर सॉफ्ट बोर्ड डेकोरेशन कॉम्पटीशन में भाग लिया स्कूल के प्रधानाचार्य दुर्गेश पचैरी ने भी माता की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि मदर्स डे मनाने की शुरुआत 1914 में अमेरिका से हुई और आज मई माह के दूसरे रविवार को संपूर्ण विश्व भर में मदर्स डे मनाया जाता है और सभी बच्चों को सदैव माता-पिता की आज्ञा मानने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे.
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS


