15 करोड़ की हेरोइन के साथ नाइजीरियन महिला गिरफ्तार, काम सीखने आई थी; नशे के जाल में फंसी

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

सीआईए स्टाफ तरनतारन को गुप्त सूचना मिली थी कि एक विदेशी अफ्रीकी महिला सीमावर्ती इलाके में हेरोइन की खेप लेने पहुंची हुई है। सूचना के आधार पर एसएसपी सुरिंदर लांबा ने हाई अलर्ट जारी कर दिया।

15 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार, Delhi-NCR में थी बेचने  की तैयारी - International drug syndicate busted foreign woman smuggler  arrested drugs worth Rs 15 crore recovered ...

सीआईए स्टाफ तरनतारन की पुलिस ने एक अफ्रीकन महिला को तीन किलो हेरोइन और वैगन-आर कार समेत गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। तरनतारन पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी सुरिंदर लांबा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मामले संबंधी अधिक जानकारी साझा करेंगे।

जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ तरनतारन को गुप्त सूचना मिली थी कि एक विदेशी अफ्रीकी महिला सीमावर्ती इलाके में हेरोइन की खेप लेने पहुंची हुई है। सूचना के आधार पर एसएसपी सुरिंदर लांबा ने हाई अलर्ट जारी कर दिया। इस दौरान बाईपास के पास की गई नाकाबंदी के दौरान सीआईए स्टाफ की पुलिस ने उत्तर प्रदेश नंबर की एक वैगन-आर कार को रुकने का इशारा किया, जिसे एक महिला चला रही थी। तलाशी के दौरान कार से 3 किलो हेरोइन बरामद हुई।
गिरफ्तार महिला की पहचान बेला निवासी डेल्टा स्टेट, जोम्बा, नाइजीरिया (अफ्रीका) और वर्तमान निवासी संडे बाजार, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार महिला भारत काम सीखने के लिए आई थी, लेकिन बाद में वह नशा तस्करी के जाल में फंस गई। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह तरनतारन के सीमावर्ती इलाकों से पहले कितनी हेरोइन की खेप लेकर जा चुकी है।
Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई