कोतवाली चैराहा सौंदर्यीकरण को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कोतवाली चैराहे का नाम सम्राट अशोक चैराहा रखा जाने की मांग

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

सर्वसमाज प्रतिनिधि मण्डल के रूप मे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह कुशवाह, महेन्द्र पाल सिंह एडवोकेट अध्यक्ष बार एसोसियेशन तहसील सासनी, युवराज सिंह भैया जी अध्यक्ष दि बुद्धिस्ट सोसायटी शाखा तहसील सासनी हाथरस गिर्राज सिंह दिवाकर, महेन्द्र पाल सिंह कुशवाह एड आदि के साथ सैंकड़ों सर्व समाज के साथसासनी कोतवाली चैराहे का नाम सम्राट अशोक चैराहा रखने एवं सम्राट अशोक की भव्य बड़ी प्रतिमा स्थापित करने हेतु राज्यपाल के नाम लिखित एक ज्ञापन एसडीएम नीरज शर्मा को सौंपा।
शुक्रवार को एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में महेंद्र पाल सिंह जी ने ज्ञापन पढ़कर सुनाया एवं बताया कि बताया कि सासनी कोतवाली चैराहे का नाम “सम्राट अशोक चैराहा” रखे जाने एवं वहाँ सम्राट अशोक की भव्य एवं विशाल प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा है कि सासनी कोतवाली चैराहा काफी व्यस्ततम रहता है । यहाँ से अलीगढ आगरा राजमार्ग के छह मार्ग निकलते है। त्योहारों पर भंयकर जाम की स्थिति रहती है। जिससे आम जन जीवन काफी प्रभावित होता हैं। इसलिए चैराहे पर गोल चक्कर बनाना परम आवश्यक है। ज्ञापन में कहा है कि जनपद में विभिन्न महापुरुषों के नाम से चैक या चैराहे बने हुए हैं। उनकी प्रतिमाएं भी स्थापित है लेकिन अखंड भारत के चक्रवर्ती राजा रहे महान सम्राट अशोक के नाम से किसी भी चैराहे को सम्बोंधित नहीं किया जाता है । और ना ही उनकी कोई प्रतिमा स्थापित है । ज्ञापन में कोतवाली चैराहा को “सम्राट अशोक चैराहा” नाम से गोल चक्कर बनवाने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। इस अवसर पर रवि कुमार, राजेश बौद्ध जिलाध्यक्ष बीएसआई हाथरस, राजेंद्र सिंह, दिनेश कुमार जी संविधान फाउंडेशन, राजू सिंह, भीखम्बर सिंह, राहुल सरवन, राहुल प्रकाश पत्रकार, महेश कुशवाहा, सुभाष कुशवाह, वीरेन्द्र सिंह, रामजी लाल गार्ड साहब, के पी सिंह सुमन, विनोद कुमार, अनिल कुमार उर्फ डीएम, धर्मेन्द्र कुमार पत्रकार, बबलू, अंकित, दिनेश कुशवाह, फुरकान खान, विशम्बर सिंह, केम करन, बवलेश गौतम आदि सैकड़ों सर्वसमाज के लोग मौजूद थे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई