इंस्टाग्राम पर लहराया तमंचा चढ़ा पुलिस के हत्थे तमंचा बरामद पुलिस ने की कार्रवाई किया न्यायालय में पेश

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

दो दिन पूर्व मोटरसाइकिल पर अवैध असलहे के साथ वीडियो वायरल करने वाले एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के कब्जे से वीडियो में इस्तेमाल किया गया 12 बोर का अवैध तमंचा भी बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चैधरी के अनुसार पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा था। इस वीडियो में एक युवक मोटरसाइकिल पर बैठकर अवैध तमंचे का प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए, पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने थाना प्रभारी सासनी को आरोपी की तत्काल पहचान कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। कप्तान के आदेश के बाद उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और टीम सक्रिय हो गई। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने गुरुवार को दबिश दी और आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार युवक ने पुलिस को अपना नाम और पता अंकित कुमार पुत्र चंद्रपाल, निवासी गारवगढ़ी, थाना सासनी बताया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वही 12 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया है, जो वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सासनी में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की है

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई