UP: ‘मार दिया तेरा शेर’, LLB के छात्र की गोली मारकर हत्या, सामने आया कत्ल का 3 मिनट 5 सेकंड का लाइव Video

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

ग्रेटर नोएडा में कूड़ा जलाने के विवाद में एलएलबी के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साकीपुर गांव में छात्र की हत्या के विरोध में परिजनों ने हंगामा किया। हंगामे के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

LLB Student Shot Dead IN Greater Noida Dispute over Burning Garbage 3 minute 5-second live video surfaces

ग्रेटर नोएडा के साकीपुर गांव में मंगलवार रात करीब 12:30 बजे एलएलबी के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप पड़ोस में रहने वाले परिवार पर है। चार दिन पहले नाली के पास कूड़ा जलाने पर विवाद हुआ था। परिजनों का कहना है कि घटना से पहले भी आरोपियों ने मृतक पर टिप्पणी की थी जिसके विरोध पर उन्होंने मारपीट की और एक ने तमंचे से तीन गोली मार दी। 

परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के साकीपुर में परिवार के साथ रहने वाले साजन भाटी (25) का चार दिन पहले पड़ोसी मंगेश उर्फ टिल्लू और उसके परिवार के साथ नाली से निकले कूड़ा जलाने पर विवाद हुआ था। तब आसपास के लोगों ने समझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया दिया था।

मंगलवार रात करीब 12:30 बजे साजन शादी में शामिल होने के बाद घर पहुंचा। आरोप है कि पड़ोसी मंगेश अपने परिजनों के साथ पहले से तैयार बैठा था। जैसे ही साजन पहुंचा तो उसने टिप्पणी की। विरोध पर आरोपियों ने साजन के साथ मारपीट कर दी।

इस दौरान मंगेश ने तमंचे से साजन पर तीन गोलियां दाग दीं। दो गोली पेट और एक जांघ के ऊपरी हिस्से में लगी। परिजनों ने साजन को ग्रेनो के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

बाद में पुलिस ने परिजनों को आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना दी गई जिसके बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए। परिजनों को समझाने के बाद सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शाम को किया अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। शाम करीब 5 बजे शव गांव में पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। शाम को पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

गांव में पुलिस बल तैनात
हत्या के बाद से गांव में तनाव है। आरोपियों के घर पर ताला लगा है। मृतक के भाई ने मुख्य आरोपी मंगेश, उसके भाई व मां और ताऊ के लड़के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। साथ ही तनाव को देखकर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

एक साल पहले हुई थी शादी 
साजन की एक साल पहले ही शादी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक साल पहले ही साजन के पिता की भी मौत हो गई थी। परिजनों ने अन्य आरोपी मंगेश की मां बीरवती और ताऊ के लड़के श्रीपाल को भी जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
आरोपी की मां ने कहा- मार दिया तेरा शेर
हत्या का वीडियो सामने आया है जो 3 मिनट 5 सेकंड का है। इसमें से आखिर के 147 सेकेंड अहम रहे। इन 147 सेकेंड में दो पड़ोसियों के बीच दुश्मनी की दीवार खड़ी हो गई। साजन ने गोली लगने से पहले आरोपियों से संघर्ष किया था लेकिन आरोपियों की संख्या अधिक थी और मुख्य आरोपी टिल्लू ने गोली चल दी।

गोली की आवाज सुनकर मृतक के दादा घर से बाहर आए और आरोपियों का विरोध किया। उसके बाद आरोपी भाग गए। इस दौरान आरोपियों की मां मृतक के दादा से कहती दिख रही है कि मार दिया तेरा शेर।

मुठभेड़ में आरोपी दोनों भाइयों को लगी गोली
डीसीपी सेंट्रल जोन शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी मंगेश उर्फ टिल्लू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार सुबह मोजर बेयर गोलचक्कर के पास सूरजपुर कोतवाली पुलिस टीम ने उसे दबोचा। उसके पैर में गोली लगी। उसका साथी मौके से भाग गया। अवैध पिस्टल व कार बरामद हुई है। उसके सगे भाई वीर सिंह को एमटेक प्रोजेक्ट के सामने बने तिराहे पर तिलपता से गौड़ सिटी की तरफ जाने वाले रास्ते में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार SHO कर लिया गया। उसके पैर में गोली लगी है।

 

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई