प्रशासन की नाक के नीचे बिना अनुमति खोदा अवैध गड्ढा, एसडीएम ने रुकवाया कहा अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

गांव रुहेरी में स्थित पुलिस चैकी के बिल्कुल सटीक सटकर नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा अवैध निर्माण की खबर जैसे ही एसडीएम सासनी नीरज शर्मा को हुई तो उन्होंने तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को रूकवा दिया। और अवैध निर्माणकर्ताओं को चेतावनी दी कि यदि कोई अवैध कार्र किया गया तो उनके खिलाफ कडी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव रूहेरी स्थित पुलिस चैकी के बगल में बिना किसी अनुमति और मानचित्र के गहरा गड्ढा खोदकर स्विमिंग पूल बनाया जा रहा था। इसकी भनक लगते ही प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद एसडीएम सासनी नीरज शर्मा ने मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही निर्माणकर्ताओं से मानचित्र और कार्र कराने की अनुमति पत्र के बारे में जानकारी की तो कथित लोग एसडीएम को कोई कागजात दिखा नहीं सके। रुकवा दिया। वहीं पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल रुहेरी चैकी के ठीक बगल में चल रहा था, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। मानकों को दरकिनार कर खोदा गया यह गहरा गड्ढा किसी बड़ी अनहोनी को दावत दे रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की नाक के नीचे चल रहे इस अवैध निर्माण से राहगीरों और आसपास खेलने वाले बच्चों की जान पर हर वक्त खतरा मंडरा रहा था। अवैध रूप से स्विमिंग पूल निर्माण की खबर जैसे ही सोशल मीडिया और प्रशासनिक हलकों में फैली, सासनी एसडीएम तत्काल भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। औचक निरीक्षण के दौरान मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज या अनुमति पत्र नहीं मिला। एसडीएम ने निर्माण की भयावह स्थिति को देखते हुए तत्काल प्रभाव से काम बंद करने के निर्देश दिए। एसडीएम सासनी ने सख्त रुख अपनाते हुए संचालक को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जब तक विभाग से स्वीकृत मानचित्र और वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किए जाते, तब तक वहां एक ईंट भी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई