गांव मोम्मनाबाद में समय पर नहीं खुलते स्कूल, शिक्षक कर रहे बच्चों के भविष्य से खिलवाड़

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

उत्तर प्रदेश सरकार की सख्ती के बावजूद शिक्षा विभाग के अधिकारी और शिक्षक अपनी कार्यशैली में सुधार लाने को तैयार नहीं हैं।
बुधवार को ताजा मामला सासनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत मोम्मनाबाद का है, जहाँ शिक्षकों की घोर लापरवाही सामने आई है। सरकारी स्कूल का निर्धारित समय सुबह साढ़े बजे होने के बावजूद सुबह आठ बजे तक स्कूल के ताले नहीं खुले थे। सुबह जब ग्रामीण और छात्र स्कूल पहुँचे, तो वहाँ सन्नाटा पसरा मिला। विद्यालय बंद होने के कारण छात्र तेज धूप में बाहर खड़े होकर शिक्षकों का इंतजार करते रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षकों की इस अनुशासनहीनता के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उनका भविष्य खतरे में है। ग्रामीणों ने इस स्थिति पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है।क्या कहते हैं जिम्मेदार इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा, शिक्षकों की यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की गहन जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक व अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अब देखना यह है कि विभाग लापरवाह शिक्षकों पर क्या कार्रवाई करता है या फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई