Ludhiana News: घर में घुसकर विवाहिता को ले जाने की कोशिश, विरोध पर तलवारों से किया हमला

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

संतोष नगर निवासी मोहम्मद यूनिस ने बताया कि दो मई की दोपहर वह घर पर नहीं था। घर में उसकी मां शाहिदा और पत्नी हिना मौजूद थीं। इसी दौरान उसकी पत्नी का भाई वारिस शाह और बहन गुलिस्ता जबरन घर में घुस आए और हिना को घसीटते हुए अपने साथ ले जाने लगे।

ज़मीन और सपनों के लिए तेलुगूभाषी जनता का संघर्ष | Tricontinental: Institute  for Social Research

लुधियाना के शिवपुरी इलाके में घर में घुसकर परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला करने और विवाहिता को जबरन ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। वारदात के बाद संतोष नगर इलाके में दहशत का माहौल है। थाना दरेसी पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में संतोष नगर निवासी मोहम्मद यूनिस ने बताया कि दो मई की दोपहर वह घर पर नहीं था। घर में उसकी मां शाहिदा और पत्नी हिना मौजूद थीं। इसी दौरान उसका साला वारिस शाह और साली गुलिस्ता जबरन घर में घुस आए और हिना को घसीटते हुए अपने साथ ले जाने लगे।

मोहम्मद यूनिस के अनुसार जब उसकी मां ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। शोर सुनकर जब वह मौके पर पहुंचा तो मामला और बिगड़ गया। आरोप है कि वारिस और गुलिस्ता ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया, जो तलवारों और अन्य तेजधार हथियारों से लैस थे। आरोपियों ने परिवार पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने वारिस शाह, राशिद शाह, दिलसाद, अहमद, शबीना, बबली, गुलिस्ता, रुबीना और इखलाक शाह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 

नशे में धुत युवक ने डॉक्टर की कोठी में घुसाई कार, दीवार और पिलर टूटे

राजगुरु नगर इलाके में तेज रफ्तार कार एक डॉक्टर की कोठी में घुस गई। हादसे में कोठी की दीवार और मुख्य पिलर क्षतिग्रस्त हो गए जबकि घर के भीतर रखा सामान भी टूट गया। थाना सराभा नगर पुलिस ने मामले में आरोपी पवनीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार घटना 19 अप्रैल की तड़के करीब छह बजे हुई। डीएमसी अस्पताल में तैनात डॉ. राजिंदर मित्तल अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे। अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनकर परिवार बाहर निकला तो देखा कि सफेद रंग की कोरोला एल्टिस कार कोठी की मुख्य दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस चुकी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रास्ते में खड़ा एक बड़ा पेड़ जड़ से उखड़ गया और कार सीधे घर के मुख्य पिलर से जा टकराई। हादसे में पिलर टूट गया जिससे घर की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे चकनाचूर हो गए। ड्राइंग रूम में रखा फर्नीचर और कंप्यूटर सिस्टम भी क्षतिग्रस्त हो गया।

आरोप है कि हादसे के समय चालक नशे में था। घटना के बाद आरोपी अपनी कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने एएसआई जसविंदर सिंह की अगुवाई में जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई