IPL 2026: विराट शो के लिए तैयार लखनऊ, सभी टिकटें बिकीं, दर्शकों से खचाखच भरा नजर आएगा इकाना स्टेडियम

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

सात मई को इकाना स्टेडियम विराट कोहली की जर्सी से पटा नजर आएगा और एलएसजी को घरेलू मैदान में ही बाहर खेलने जैसा अहसास होगा। बृहस्पतिवार शाम को लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

IPL 2026: Lucknow ready for the Virat show, all eyes on King Kohli, all tickets sold out

कहने को तो अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में बृहस्पतिवार को लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के बीच आईपीएल का मुकाबला होगा, लेकिन प्रशंसकों की नजरें केवल किंग कोहली पर होंगी। इस मैच के क्रेज का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि मुकाबले से दो दिन पहले ही सभी टिकट बिक गए।

सात मई को इकाना स्टेडियम विराट कोहली की जर्सी से पटा नजर आएगा और एलएसजी को घरेलू मैदान में ही बाहर खेलने जैसा अहसास होगा। मंगलवार शाम को स्टेडियम के गेट नंबर तीन पर बड़ी संख्या में प्रसंसक पसंदीदा खिलाड़ी के दीदार को बेकरार दिखे। जैसे ही खिलाड़ियों से भरी बस कड़ी सुरक्षा के बीच स्टेडियम के बाहर पहुंची, प्रशंसक कोहली.. कोहली का शोर मचाने लगे। विराट और अन्य खिलाड़ियों ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया और बस के अंदर से ही अभिवादन किया।

इस सत्र में खूब गरज रहा किंग कोहली का बल्ला
इस आईपीएल में कोहली ने नौ मैच में 54.14 के प्रभावी औसत से 379 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट (165.50) भी दमदार रहा है। लखनऊ के खिलाफ बंगलूरू में 15 अप्रैल को हुए मुकाबले में भी उनका बल्ला (34 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन) चला था। इसकी बदौलत उनकी टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की थी।

विराट कोहली ने मंगलवार को अपनी टीम के साथ अभ्यास किया और खिलाड़ियों के साथ रणनीति पर चर्चा की। लखनऊ के दर्शकों को भी उनसे बड़ी पारी उम्मीद होगी।

विराट कोहली पूरी शिद्दत से अपनी टीम के साथ अभ्यास करते नजर आए। लखनऊ के खिलाफ वो एक शानदार पारी खेल सकते हैं।

विराट कोहली को खेलता देखने के लिए मुकाबले की सभी टिकटें बिक चुकी हैं। बृहस्पतिवार को स्टेडियम खचाखच भरा हुआ नजर आएगा।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई