गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रक से टकराई बस, 25 यात्री घायल, संभल के अस्पताल में मच गई अफरा तफरी

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

संभल जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर तड़के हादसा हो गया। ट्रक और बस की टक्कर होने से इसमें सवार 25 यात्री घायल हो गए। आनन-फानन उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

Accident on Ganga Expressway: Bus Collides with Truck; 25 Passengers Injured—Chaos Erupts at Sambhal Hospital

गंगा एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस्लामनगर क्षेत्र के सिठोली गांव के पास निजी बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 20 से 25 लोग घायल हो गए।

इसमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा सुबह करीब सवा पांच बजे हुआ। जब बस लुधियाना से हरदोई की ओर जा रही थी। अचानक ट्रक से टक्कर होने के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई।

आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को बहजोई सीएचसी में भर्ती कराया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को वजह माना जा रहा है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई