राष्ट्रपति से मिले आप के बागी सांसद: राघव चड्ढा ने आप पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, अब सीएम मान करेंगे मुलाकात

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। भगवंत मान ने इन सांसदों को गद्दार बताते हुए कहा कि पंजाब के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। इसी मसले पर सीएम राष्ट्रपति से बात करेंगे।

AAP सांसद राघव चड्ढा की सदस्यता बहाली पर उप-राष्ट्रपति ने सार्वजनिक जीवन  में नैतिकता के महत्व को किया रेखांकित | Vice President underlines  importance of ethics in ...

आम आदमी पार्टी छोड़ चुके राज्यसभा सांसद राघव चड्डा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता ने आज राष्ट्रपति से मुलाकात की। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कुछ ही देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।

सीएम मान सभी विधायकों के साथ दिल्ली के लिए पहुंच गए हैं। मान पंजाब के हालातों से अवगत कराते हुए बागी सांसदों के मुद्दे पर भी अपनी बात रखेंगे।

मुलाकात के बाद राघव चड्ढा क्या बोले

वहीं मुलाकात के बाद सांसद राघव चड्ढा ने आप और पंजाब सरकार पर बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आप हमारे साथ डेंजरस पालिटिक्स कर रही है। राघव ने कहा कि हमने राष्ट्रपति के सामने अपनी बात रखी। आप भ्रष्टाचारी लोगों के हाथों में फंस गई है। सरकार मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। इन्होंने हमारी छवि खराब करने की कोशिश की। आप बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। राघव चड्ढा ने दावा किया कि आप सरकार का अगला निशाना मैं हूं।

संदीप पाठक ने कहा कि झूठे मामले दर्ज कर आप लोगों का भरोसा नहीं जीत सकते।

सीएम ही करेंगे राष्ट्रपति से मुलाकात

राष्ट्रपति भवन से केवल सीएम को ही मिलने की अनुमति मिली है। ऐसे में विधायक बाहर रुकेंगे और मान अकेले राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि वह राइट टू रिकॉल कानून लागू कराने के लिए भी हस्तक्षेप की मांग करेंगे।

बस भाजपा कार्यालय की ओर न मुड़ जाए : जाखड़

इस प्रकरण पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा, सुना है कि सीएम मान वोल्वो बसों में सभी विधायकों को लेकर दिल्ली में राष्ट्रपति से मिलने जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, सीएम को बहुत ध्यान रखना होगा कहीं आप विधायकों की बस भाजपा कार्यालय की ओर न मुड़ जाए।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई