गोपी को सुक्खा काहलवां मर्डर केस का अहम गवाह माना जा रहा था, जिसने अब तक अपने बयान से पीछे हटने से इनकार किया था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

कपूरथला में गैंगवार की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब गोपी अपनी कार में बैठा था और हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह सीट पर ही दम तोड़ गया।
गोपी को सुक्खा काहलवां मर्डर केस का अहम गवाह माना जा रहा था, जिसने अब तक अपने बयान से पीछे हटने से इनकार किया था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ गैंगस्टरों द्वारा इस हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा भी सामने आया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और एक बार फिर पंजाब में गैंगवार को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने कहा कि पूरे मामले को लेकर पुलिस अलर्ट पर है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।’