
कस्बा में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। डॉ भीमराव आंबेडकर जंयती को लेकर नगर में भव्य झाकियों एंव मधुर धुन बिखरतें बैड बाजो के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
मंगलवार की देर शाम शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाहा, आरसी गोला, रामवीर सिंह भईया जी, प्रभा सिंह सांसद अनूप बाल्मीकि, नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय, मुहर सिंह, डॉ विकास सिंह, द्वारा बाबा साहब आंबेडकर तथा गौतमबुद्ध के छबिचित्र के सामने दीप जलाने के बाद फीता काटकर किया। कार्रक्रम में विचार गोष्ठी के दौरान मेला अध्यक्ष एडवोकेट केसी विधाता ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर ने जाति प्रथा का पूर्ण रूप से उन्मूलन कर इंसानियत की नींव रखी। उनमें गांधी का सपना और महात्मा बुद्ध की करुणा दोनों थी। कहा कि आंबेडकर संविधान निर्माता के साथ प्रख्यात शिक्षाविद् व समाज सुधारक भी थे। आंबेडकर बुद्ध एवं कबीर की परंपरा के क्रांतिकारी मनीषी थे। वहीं अन्य वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष में लगा दिया। मेला मोहल्ला जामुन वाला से होते हुए पारस कालोनी, बजरिया, अयौध्या चैक, कन्या इंटर कालेज मार्ग, से होती हुई नानऊ मार्ग पर स्थित स्वामी ब्रहमानन्द आश्रम पर समापन किया गया। संचालन एडवोकेट वतन सिंह ने किया, इस मौके पर सयोंजक देवप्रकाश सगर, प्रदीप भारती, प्रधान पति विपिन कुमार, बाबूलाल प्रधान, महेंद्र सिंह, वतन सिंह, नरोत्तम सिंह, पप्पू प्रकाश, विश्वनाथ गौतम, श्यामसुन्दर, मुन्नालाल, के.पी.सुमन, विजेन्द्र कुमार, राकेश कुमार, सत्यप्रकाश जंयती प्रसाद, अकिंत भारती, रविकुमार, देवदत्त कुमार, जितेन्द्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह, बनी सिंह जाटव, राहुल प्रकाश, अंजू, शशिपाल, आदि तमाम लोग मौजूद थे। शांति व्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक विपिन चैधरी, एसएसआई सनी पवार, दीपक शुक्ला,यतेन्द्र सिंह के अलावा पुलिस फोर्स के साथ सभालें हुए थे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS


