Panipat: युवक की गला रेतकर हत्या, पूर्व सरपंच के खेत में मिला शव; पुलिस कर रही जांच

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

हरियाणा के पानीपत में एक युवक का शव सोमवार सुबह खेतों में पड़ा मिला। युवक पूर्व सरपंच के खेत में काम करता था और वहीं, खेत में बने एक कमरे में रहता था।
Panipat: युवक की गला रेतकर हत्या, पूर्व सरपंच के खेत में मिला शव; पुलिस कर  रही जांच
पानीपत के थाना बापौली क्षेत्र के बिहौली गांव में खेत में काम करने वाले मजदूर रणजीत 35 की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह पूर्व सरपंच के खेत में मजदूर का शव पड़ा मिला। हत्या की सूचना पर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। मृतक के परिजनों को वारदात की सूचना दे दी गई है।

मूल रूप से बिहार का रहने वाला रणजीत सिंह बिहौली गांव के पूर्व सरपंच जिले सिंह के खेत में काम करता था। वह उनके खेतों में ही बने एक कमरे में रहता था। सोमवार सुबह जब ग्रामीण खेतों में पहुंचे तो रणजीत का शव खेत में पड़ा मिला। धारदार हथियार से गर्दन काटकर रणजीत की हत्या की गई थी। हत्या की सूचना पर बापौली थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

कुछ देर के बाद फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर गहनता से छानबीन की। बताया जा रहा है कि रणजीत सिंह अकेला ही रहता था। पुलिस फिलहाल रंजिश में हत्या के साथ साथ लूट के बिंदू पर भी जांच कर रही है। रंजीत के परिजनों को वारदात की सूचना दे दी गई है। थाना बापौली प्रभारी बंशी लाल ने बताया कि मृतक पूर्व सरपंच के खेत में काम करता था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई