Kanpur: दो मासूम बेटियों संग महिला ने खाया जहर, पांच साल से मायके में रह रही थी चांदनी, जांच में जुटी पुलिस

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Kanpur News: नजफगढ़ गांव में चांदनी पासवान ने अपनी बेटियों पायल और ब्यूटी के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला पांच साल से मायके में रहकर मजदूरी करती थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Kanpur Woman Consumes Poison Along with Two Young Daughters Chandni Living at Her Parental Home for Five Years

कानपुर में महाराजपुर के नजफगढ़ गांव में मंगलवार को ऐसी दर्दनाक घटना हुई, जिसने हर किसी का कलेजा दहला दिया। पांच साल से मायके में रह रही महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। मां और दोनों बच्चियों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है।

महाराजपुर थाना क्षेत्र के नजफगढ़ गांव में मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला और उसकी दो बेटियों की मौत से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार चांदनी पासवान (35) ने अपनी बेटियों पायल (8) और ब्यूटी (5) के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया।

पांच वर्षों से मायके में रह रही थी चांदनी
कुछ ही देर में तीनों की हालत बिगड़ गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक तीनों ने दम तोड़ दिया। बताया गया कि चांदनी पिछले करीब पांच वर्षों से मायके में रह रही थी और मेहनत-मजदूरी कर अपनी बेटियों का पालन-पोषण करती थी। उसका विवाह करीब 12 वर्ष पहले करहल, मैनपुरी क्षेत्र में हुआ था।

शोर मचने पर ग्रामीण जुटे
घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। पिता रामपाल गुजरात में नौकरी करते हैं, जबकि मां शांति देवी खेतों में भूसा लेने गई थीं। इसी बीच परिवार का एक लड़का घर पहुंचा, तो चांदनी को तड़पता देखा। शोर मचने पर ग्रामीण जुटे और पुलिस को सूचना दी गई।

तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर पहुंची कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। मां और दो मासूम बच्चियों की एक साथ मौत से गांव में चीख-पुकार मच गई। हर आंख नम है और हर जुबान पर एक ही सवाल- आखिर ऐसा क्या हुआ कि मां ने अपनी बेटियों संग मौत चुन ली?

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई