एसडीएम सुनी थाना समाधान दिवस जनसमस्यायें

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

शासन के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसका संचालन प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चैधरी ने किया।
शनिवार को लगाएगये समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र से आए फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। एसडीएम नीरज शर्मा ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजस्व और पुलिस कर्मियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि जमीन से जुड़े विवादों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि विवाद को जड़ से खत्म किया जा सके। प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चैधरी ने मातहतों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। समाधान दिवस में लगभग आधा दर्जन से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश मामले अवैध कब्जे, चकरोड विवाद और आपसी बटवारे से संबंधित रहे। कुछ शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष के लिए समय सीमा निर्धारित कर संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस अवसर पर राजस्व विभाग के कानूनगो प्रमोद अग्निहोत्री, लेखपाल विवेक वार्ष्णेय, सचिन शर्मा,मोहसिन खान के अलावा वरिष्ठ उपनिरीक्षक सनी पवार, एस आई यतेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS