भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन: चंडीगढ़ में पंजाब सीएम का आवास घेरने निकलीं कार्यकर्ता, पुलिस के साथ बहस

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

महिला कार्यकर्ता संसद में महिला आरक्षण बिल को आम आदमी पार्टी की ओर से समर्थन न देने के फैसले के विरोध में प्रदर्शन कर रही थीं।

BJP Mahila Morcha Protest to Gherao Punjab CM Residence in Chandigarh

महिला कार्यकर्ता और नेता पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास का घेराव करने जा रही थी। महिलाएं संसद में महिला आरक्षण बिल को आम आदमी पार्टी की ओर से समर्थन न देने के फैसले के विरोध में प्रदर्शन कर रही थीं। सीएम आवास से कुछ दूरी पहले पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया। इस दाैरान पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं में नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जय इंदर कौर ने पुलिस से सीएम आवास की ओर जाने देने का आग्रह किया लेकिन पुलिस ने साफ इन्कार कर दिया।

Farheen
Author: Farheen