शादी के 9 महीने बाद मौत: धूमधाम से की थी बेटी की विदाई, दहेज ने छीन ली बेटी की जिंदगी; रो पड़ा बुजुर्ग पिता

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

आगरा में शादी के 9 महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिस पर मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि ससुराल में प्लॉट की मांग को लेकर उत्पीड़न किया जा रहा था, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Woman Dies Under Suspicious Circumstances After 9 Months of Marriage

आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र में शादी के 9 महीने बाद ही विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

न्यू आदर्श नगर निवासी राम किशोर गुप्ता अगरबत्ती कारोबारी हैं। उन्होंने बताया कि 2 जुलाई, 2025 को बेटी सविता उर्फ बुलबुल की शादी सरस्वती नगर बल्केश्वर निवासी आशीष के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही दामाद उत्पीड़न करने लगा। कारण पूछने पर उसने अतिरिक्त दहेज में एक प्लॉट की मांग की। बेटी से बात कराना बंद कर दिया।
बृहस्पतिवार शाम 7 बजे वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो मिलने नहीं दिया गया।

घर के बाहर से सामान लेकर लौटा दिया गया। रात 11 बजे उन्हें पता चला कि बेटी की मौत हो गई। वह परिजन के साथ पहुंचे तो शव घर की गैलरी में रखा था। कमला नगर थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजन से अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई