सेना की गतिविधियां ISI हैंडलरों तक पहुंचाई, युवक गिरफ्तार; डिजिटल डिवाइस से मिले सुराग

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

आरोपी भारतीय सेना से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखकर पाकिस्तान में अपने हैंडलरों को सूचना भेजता था। अमृतसर कैंट क्षेत्र और ब्यास कैंट से जुड़ी अहम जानकारियां उसके पास पहुंची थीं जिन्हें आगे साझा किया गया।

दिल्ली पुलिस ने भारत में नेटवर्क फैला रही आईएसआई को चेतावनी दी, संवेदनशील  सैन्य ठिकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के आरोप में 11 लोगों को ...

अमृतसर देहात के थाना खिलचियां पुलिस ने आईएसआई से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिक्रमजीत सिंह (26) निवासी गांव जसपाल के रूप में हुई है। उसे वीरवार सुबह खिलचियां क्षेत्र से ही पकड़ा गया। कार्रवाई खुफिया सूचना और निगरानी के आधार पर की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से लैपटॉप मोबाइल फोन और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं जिनकी संख्या एक-एक है। डिजिटल डिवाइस से मिले डेटा के आधार पर उसके आईएसआई से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि काफी डेटा डिलीट किया गया है जिसे रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी भारतीय सेना से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखकर पाकिस्तान में अपने हैंडलरों को सूचना भेजता था। अमृतसर कैंट क्षेत्र और ब्यास कैंट से जुड़ी अहम जानकारियां उसके पास पहुंची थीं जिन्हें आगे साझा किया गया। किन-किन जानकारियों को किस माध्यम से और किन लोगों तक भेजा गया इसकी जांच जारी है। यह जानकारी उसे कहां से मिलती थी इसका भी खुलासा पूछताछ के बाद ही होगा।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है ताकि नेटवर्क और संपर्कों की गहराई से जांच की जा सके। अधिकारियों के अनुसार मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर जांच की जा रही है।

आरोपी के संपर्कों की कर रहे जांच

एसएसपी सुहैल मीर ने बताया कि पुलिस टीम अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय कर आरोपी के संपर्कों की जांच कर रही है। उसके खातों की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि सूचना के बदले उसे कितनी रकम मिली। उन्होंने कहा कि कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

 

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई