Goa:गोवा के जंगलों में लगी आग बुझाने के लिए नौसेना तैनात, कई हेलीकॉप्टर भरेंगे उड़ान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आग बुझाते हेलीकॉप्टर

आग बुझाते हेलीकॉप्टर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोवा के जंगलों में लगी आग बुझाने के लिए भारतीय नौसेना की मदद ली जा रही है। बता दें कि नेवी के हेलीकॉप्टर ‘लार्ज एरिया एरियल लिक्विड डिस्पर्सन इक्विपमेंट’ के साथ कई उड़ान भरेंगे। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बता दें कि गोवा के महादेई वाइल्डलाइफ सेंचुरी में आग लगी है। गोवा को उत्तर पूर्वी इलाके में स्थित यह सेंचुरी कर्नाटक की सीमा पर स्थित है और यहां बीते छह दिनों से आग लगी हुई है। 

अब यह आग सेंचुरी के कई हिस्सों में फैल चुकी है, जिसके बाद नौसेना की मदद लेने का फैसला किया गया। भारतीय नौसेना के गोवा नेवल एरिया ने ट्वीट कर बताया कि स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए नौसेना के हेलीकॉप्टर गुरुवार को भी उड़ान भरेंगे। सात और आठ मार्च को भी भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर्स ने उड़ान भरी थी। कोरटेलिम और मोरलेम जैसे इलाकों में लगी आग बुझाने के लिए करीब 17 टन पानी का आग पर छिड़काव किया गया था लेकिन अभी तक आग काबू में नहीं आ सकी है। 

ये भी पढ़ें- Goa: कांग्रेस ने गोवा के मुख्यमंत्री को सात दिन का दिया अल्टीमेटम, अमित शाह के बयान की निंदा करने को कहा



Source link

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914,8882338317

सबसे ज्यादा पड़ गई

रोहतक में NIA की रेड: कमल कॉलोनी में किराये पर रह रहे फिजियोथेरेपिस्ट के मकान में जांच, 5 सदस्यीय टीम पहुंचीएनआईए लखनऊ की टीम ने हिसार पुलिस मदद से छह माह पहले लाखनमाजरा में दबिश देकर छतीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार किया था। प्रियांशु लाखनमाजरा में किराये पर मकान लेकर रहता था।