जय भीम के नारों से गूंजा रूदायन, प्रभातफेरी में उमड़ा जनसैलाब

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को सासनी क्षेत्र के गांव रूदायन में भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। नीले झंडों और बाबा साहब के जयकारों के साथ युवाओं और ग्रामीणों का जोश देखते ही बन रहा था।
प्रभातफेरी का शुभारंभ सुबह गांव के मुख्य चैक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर पूर्व ग्राम प्रधान हुक्म सिंह एडवोकेट ने माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान बाबा साहब अमर रहें और जय भीम के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। हाथों में नीले ध्वज और तिरंगा लिए श्रद्धालु डीजे की धुन पर थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। प्रभातफेरी रूदायन के प्रत्येक मुहल्लों और गलियों में, से होते हुए गुजरी। मार्ग में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने जलपान और शरबत की व्यवस्था भी की थी। प्रभातफेरी के समापन पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के मूलमंत्र को जीवन में उतारने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे बाबा साहब के दिखाए समानता और शिक्षा के मार्ग पर चलकर समाज को सशक्त बनाएंगे। इस अवसर पर रामसेवक, बंटी प्रधान, प्रवेश कुमार, नीरज दयाल, अनीता, ममता, शैलेन्द्र, द्रविणजीत, रोहित, महेश, प्रताप, घनश्याम, सुरेन्द्र सिंह, बब्लू बाॅस, रमेश फौजी, चंद्रप्रकाश फौजी, रामअवतार, कांती प्रसाद, सूरजपाल सिंह, लक्ष्मी नारायण, तथा समिति के पदाधिकारी, युवा और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS