सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब ने यूपीएस छौंक में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विज्ञान प्रचारक नेहा ओझा रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंचार्ज प्रधानाध्यापक विमलेश सिंह ने की एवं मंच संचालन समन्वयक डॉ पुष्पेंद्र सिंह ने किया। सर्वप्रथम गांव में संचारी रोग जागरूकता रैली निकाली गई।
मंगलवार को आयोजित कार्रक्रम में नेहा ओझा ने बताया कि स्वास्थ्य स्वच्छता पर निर्भर करता है और स्वच्छता व्यक्तिगत एवं सामाजिक दो प्रकार की होती है। व्यक्तिगत स्वच्छता के आठ चरण हैं वहीं सामाजिक स्वच्छता के अंतर्गत हमें अपने परिवेश को साफ सुथरा रखना चाहिए। इसके लिए नीले एवं हरे कूड़ेदान का प्रयोग करना चाहिए। विमलेश सिंह ने बताया कि जब हमारा शरीर शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से मजबूत होता है तभी पूर्ण स्वस्थ कहलाता है। डॉ पुष्पेंद्र सिंह ने बताया सात अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की नींव रखी गई थी इसीलिए हम 1950 से प्रतिवर्ष सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाते आ रहे हैं। इस बार की थीम स्वास्थ्य के लिए एकजुट। विज्ञान के साथ खड़े रहें है। पोस्टर प्रतियोगिता में अमृता, विमल, प्रशांत, वंश, हर्षित एवं लवकुश को उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन संगोष्ठी में मुख्य वक्ता सुश्री सारिका गुप्ता, कटनी, मध्य प्रदेश एवं कृष्ण कुमार, इटावा, उत्तर प्रदेश रहे। ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय आनंद नगर दिल्ली से मोहम्मद कैफ की मार्गदर्शन में अठारह विद्यार्थी, संविलियन विद्यालय कछपुरा, हाथरस से सर्वेश के मार्गदर्शन में बीस विद्यार्थी, प्राथमिक विद्यालय सब्दलपुर तेली, बिजनौर में आकांक्षा के मार्गदर्शन में अडतीस विद्यार्थी, उच्च प्राथमिक विद्यालय लुधियानी महेवा इटावा से रेनु कुमारी के मार्गदर्शन में पच्चीस विद्यार्थी, कम्पोजिट स्कूल रैपुरवा माफी, चित्रकूट से राजकुमार शर्मा के मार्गदर्शन में चैबीस विद्यार्थी, प्राथमिक विद्यालय नगला मके इटावा से रामजी शर्मा के मार्गदर्शन में सैंतीस विद्यार्थी, उच्च प्राथमिक विद्यालय लुधियानी महेवा इटावा से रेनू कुमारी के मार्गदर्शन में पच्चीस विद्यार्थी, कम्पोजिट विद्यालय जिनाई बुलंदशहर से स्वीटी सिंह के मार्गदर्शन में पच्चीस विद्यार्थियों सहित पूरे देश से पांच सौ से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में नेहा ओझा, प्रीती सेंगर, ज्योति सेंगर, राजकुमार आदि का सराहनीय सहयोग रहा। तकनीक सहयोग भुवनेश प्रताप सिंह का रहा।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS
