कोटा सबसे गर्म, 40 डिग्री के पास पहुंचा पारा-आज कई जिलों में आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

राजस्थान में तापमान बढ़ते हुए 39 डिग्री के पार जा पहुंचा है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से आज 5 जिलों में ऑरेंज और 21 में येलो अलर्ट जारी है। इसके चलते तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। अप्रेल के पहले सप्ताह में भी बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ जारी रहने का अनुमान है।

Kota Hottest at 39.3°C; Rain, Hailstorm and Strong Winds Likely Today

राजस्थान में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर सोमवार को तेज नजर आएगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 5 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 21 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इस दौरान तेज आंधी चलने की भी संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है कि अप्रेल के पहले सप्ताह में भी बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ जारी रहेंगे, जिनके प्रभाव से प्रदेश के प्रदेश के उत्तरी व पश्चिमी भागों में बारिश होने की संभावना है।

हालांकि रविवार को इस सिस्टम का असर कमजोर रहा। बीकानेर संभाग में दिनभर मौसम शुष्क बना रहा और धूप खिली रही। जालोर, सिरोही और पाली में हल्के बादल जरूर नजर आए, लेकिन जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग में आसमान पूरी तरह साफ रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वातावरण में नमी की कमी के कारण प्रभाव कम देखने को मिला।

तापमान की बात करें तो रविवार को कोटा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू में 37.6, पिलानी और अलवर में 37.2, बाड़मेर में 37, सीकर में 36, जैसलमेर में 35.8, जोधपुर में 35.3, श्रीगंगानगर में 34.5 और बीकानेर में 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।

यह भी पढें- Jodhpur News: एटीएम चोरी के आरोपियों को अनोखी शर्त पर मिली जमानत, 30 दिन तक रोज लगाना होंगे पांच पेड़

Jodhpur News: रेल राजस्व में उछाल, जोधपुर मंडल ने माल ढुलाई से की एक हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई

मौसम विभाग के अनुसार आज अलवर, डीग, झुंझुनू, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड व सीकर में 40 से 50 किमी रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और इसके साथ ही यहां ओलावृष्टि का भी ओरेंज अलर्ट है। वहीं  वहीं अजमेर, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालवाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, फलौदी और श्रीगंगानगर में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई