Rajasthan: ISI एजेंट-संदिग्धों का मॉड्यूल उजागर, डिजिटल नेटवर्क को हथियार बनाकर देश में अशांति फैलाने का मकसद?

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

Digital Spy Network Exposed: राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर से एक हफ्ते में सामने आए कई मामलों ने डिजिटल नेटवर्क, जासूसी और सीमा सुरक्षा के बीच संबंध उजागर किया है। संदिग्ध हिरासत में हैं, इस खास रिपोर्ट में जानें कि कैसे सोशल मीडिया नेटवर्क के जरिए कैसी-कैसी सामग्री को फैलाया जा रहा था?

ISI | Pakistan Defence

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता एक बार फिर तेज हो गई है। जैसलमेर के नाचना थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक की हिरासत, उत्तर प्रदेश से जुड़े टेलीग्राम नेटवर्क के इनपुट और राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में सामने आए जासूसी व कट्टरपंथी गतिविधियों के मामलों ने एजेंसियों को अलर्ट मोड पर ला दिया है। एक हफ्ते में सामने आईं इन घटनाओं ने न केवल सीमावर्ती सुरक्षा बल्कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई