पंजाब में बड़ा सड़क हादसा: फतेहाबाद के दो भाइयों की मौत, जाखल में दोनों की है आढ़त की दुकान

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

बताया जा रहा है कि दोनों शादी में पातड़ा के पास दिड़बा में गए थे। घटना सुबह 24 मार्च करीबन 5 बजे की बताई जा रही हैं। आसपास से मिली जानकारी अनुसार दोनो शवो को पातड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है।
पंजाब में बड़ा सड़क हादसा:फतेहाबाद के दो भाइयों की मौत, जाखल में दोनों की  है आढ़त की दुकान - Two Brothers From Jakhal, Fatehabad, Die In Road  Accident In Punjab - Amar

फतेहाबाद के जाखल के साथ लगते पंजाब क्षेत्र के गांव बंगा बसेरा में अल सुबह जाखल क्षेत्र के दो युवकों की कार हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। युवको की पहचान हिमांशु जिंदल व विशाल जिंदल के रूप में हुई है। बता दें कि जाखल में इनकी आढ़त की दुकान है। मिली जानकारी अनुसार दोनो भाई अपने चाचा दर्शन के बेटे की शादी समारोह से वापिस लौट रहे थे।

देखते ही देखते खुशिया मातम में बदल गई। बता दें कि दोनों सगे भाई अपनी गाड़ी में वापिस जाखल शहर की तरफ आ रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों शादी में पातड़ा के पास दिड़बा में गए थे। घटना सुबह 24 मार्च करीबन 5 बजे की बताई जा रही हैं। आसपास से मिली जानकारी अनुसार दोनो शवो को पातड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। 

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई