Bahadurgarh: गांव मातन के कच्चे नाले में मिला महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

मृतका ने नीले रंग की पजामी, लाल-भूरे रंग का सूट और पीली चुन्नी पहन रखी थी। उसके हाथों पर ममता, सोनू, राकेश, ईश्वर और राजकुमारी पाल नाम लिखे हुए हैं। मांडोठी चौकी पुलिस ने हत्या व शव खुर्द-बुर्द करने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Crime Scene Reconstruction – An Introduction Course for Secuirty  Professionals - NITA
बहादुरगढ़ के नजदीक गांव मातन में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम गांव के पास बहादुरगढ़ रोड स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक कुलदीप के खेतों के पास मंडी के कच्चे नाले में करीब 35 से 40 वर्ष की महिला का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर गांव के सरपंच महेंद्र मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

महिला के सिर व चेहरे पर चोट के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका ने नीले रंग की पजामी, लाल-भूरे रंग का सूट और पीली चुन्नी पहन रखी थी। उसके हाथों पर ममता, सोनू, राकेश, ईश्वर और राजकुमारी पाल नाम लिखे हुए हैं। मांडोठी चौकी पुलिस ने हत्या व शव खुर्द-बुर्द करने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई