यूपी के प्रतापगढ़ में प्रेमिका से मिलने गए 18 बच्चों के पिता पूर्व प्रधान की हत्या का मामला सामने आया है। पूर्व प्रधान का शव बोरे में मिला है। गुलहसन उर्फ मुन्ना ने दो शादियां कीं थी। दोनों परिवार साथ में रहते थे।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। चार दिन से गायब पूर्व प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना का रविवार को सुमेरपुर के पास बोरी में भरा शव मिला। प्रेम प्रसंग में महिला समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप है।
मृतक 18 बच्चों का पिता था। महिला पुलिस की हिरासत में है। अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। मानधाता थाना क्षेत्र के मिश्रपुर मुस्तरका के पूर्व प्रधान गुलहसन (50) उर्फ मुन्ना बाइक से 18 मार्च को बाजार की ओर निकले थे।
परिजनों के अनुसार, दो दिन तक पता न चलने पर अनहोनी की आशंका जताते हुए मानधाता थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तीसरे दिन उनकी बाइक, चाबी और हेलमेट मऊआइमा कल्याणपुर के समीप महरोड़ा में मिला, जिसे मऊआइमा पुलिस थाने ले गई।
इसके बाद मानधाता व मऊआइमा पुलिस पूर्व प्रधान की खोजबीन में जुट गई। एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल ने बताया कि परिवार के लोगों के शक जताने व मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस टीम ने ससुराल मिश्रपुर मुस्तरका से जेठवारा के बगियापुर मायके गई सुमन देवी को हिरासत लिया।
प्रेमिका ने स्वीकार किया जुर्म
पूछताछ में उसने गुलहसन की हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया। बताया कि उसने उसे परेशान कर रखा था। पीछा छुड़ाने के लिए उसने भाई व उसके दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को उर्वरक की बोरी में भरकर शारदा सहायक नहर में फेंक दिया।

देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा
रविवार की सुबह सुमेरपुर में शारदा सहायक नहर में बोरी में भरा शव मिला। मौके पर पहुंची पत्नी किस्मतुल निशा ने शव की शिनाख्त अपने पति गुलहसन के रूप में की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की छानबीन व साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई।

दो शादियां कीं, एक साथ रहते हैं सभी
हत्या से मिश्रपुर मुस्तरका गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गुलहसन ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी किस्मतुल निशा और दूसरी अम्बिया बानो हैं। दोनों से कुल 18 बच्चे हैं। दोनों परिवार साथ ही रहते हैं।
हत्या से मिश्रपुर मुस्तरका गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गुलहसन ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी किस्मतुल निशा और दूसरी अम्बिया बानो हैं। दोनों से कुल 18 बच्चे हैं। दोनों परिवार साथ ही रहते हैं।
केवल एक बेटी की शादी हुई है। लोगों का कहना है कि वह हंसमुख स्वभाव और लोगों के लिए मददगार थे लेकिन बदनीयती जिंदगी पर भारी पड़ गई। देर शाम शव को गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
प्रेमिका ने बुलाकर कराई हत्या
पुलिस के अनुसार, सुमन ने बताया कि लंबे समय से उसका गुलहसन से प्रेम संबंध था। काफी दिनों से वह मिलने का दबाव बना रहा था। ब्लैकमेल भी कर रहा था, इससे परेशान होकर सुमन ने हत्या की साजिश रची।
पुलिस के अनुसार, सुमन ने बताया कि लंबे समय से उसका गुलहसन से प्रेम संबंध था। काफी दिनों से वह मिलने का दबाव बना रहा था। ब्लैकमेल भी कर रहा था, इससे परेशान होकर सुमन ने हत्या की साजिश रची।
18 मार्च की रात गुलहसन उससे मिलने जेठवारा बगियापुर पहुंचा था, जहां सुमन ने अपने भाई अतुल गौतम और उसके दोस्त अरुण गौतम के साथ मिलकर रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
पूर्व प्रधान की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। पहले से दर्ज गुमशुदगी के केस को हत्या में परिवर्तित किया जाएगा। महिला से पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।