गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी नए सेक्टर में रखेगी कदम, खोलेगी 500 AI आधारित पेट्रोल पंप; शुरुआत बठिंडा से

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

साल 2008 में मित्तल एनर्जी लिमिटेड ने बठिंडा में एचपीसीएल के साथ गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी स्थापित की थी। इस रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स की ऑपरेशनल क्षमता को अब डिजिटल टेक्नोलॉजी, एआई और एडवांस डाटा सिस्टम के माध्यम से बढ़ाया जा रहा है।

Guru Gobind Singh Refinery to Open 500 AI Based Petrol Pumps Launch Begins in Bathinda

बठिंडा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और मित्तल एनर्जी लिमिटेड की संयुक्त उद्यम इकाई एचएमईएल (गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी) अब नए सेक्टर में कदम रखेगी। यह कंपनी अब देशभर में 500 एआई आधारित पेट्रोल पंप खोलेगी। आधुनिक तकनीक से लैस इन पेट्रोल पंपों को विभिन्न शहरों में खोला जाएगा जिसकी शुरुआत पंजाब के बठिंडा से होगी।

अपनी निवेश संबंधी परियोजनाओं पर इस्पात निर्माता कंपनी आर्सेलर मित्तल के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी कांत मित्तल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से चंडीगढ़ में सीएम आवास पर शुक्रवार को चर्चा की। सीएम ने भी उन्हें आश्वस्त किया कि वे जिन परियोजनाओं का विस्तार पंजाब में करेंगे, सरकार की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। उधर, सूबे के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने उनसे निवेश और बढ़ाने का आग्रह किया।

साल 2008 में मित्तल एनर्जी लिमिटेड ने बठिंडा में एचपीसीएल के साथ गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी स्थापित की थी। इस रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स की ऑपरेशनल क्षमता को अब डिजिटल टेक्नोलॉजी, एआई और एडवांस डाटा सिस्टम के माध्यम से बढ़ाया जा रहा है।

यह कंपनी अब तक पंजाब में 60 हजार करोड़ से अधिक का निवेश कर चुकी है। 9 एमएमटी की क्षमता वाले इस रिफाइनरी प्लांट को अब एनर्जी की बढ़ती मांग के मद्देनजर विस्तार के बाद 13.5 एमएमटी की क्षमता का कर दिया गया है। इस रिफाइनरी में तैयार पेट्रोल, डीजल और एलपीजी न केवल पंजाब की एनर्जी संबंधी जरूरतों को पूरा करते हैं बल्कि इनकी आपूर्ति हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड, यूपी, जम्मू एवं कश्मीर और मध्यप्रदेश में भी की जाती है।

और बढ़ेगा इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का उत्पादन

कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत मित्तल ने सीएम को बताया कि अगले चरण में कंपनी स्पेशलिटी और फाइन केमिकल के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इसके तहत पंजाब में 2600 करोड़ का नया निवेश किया जाएगा। देश में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को बढ़ावा देने के लिए बठिंडा में देश की पहली रिफाइनरी है, जहां बाॅयो इथेनाॅल प्लांट लगाया गया है जिसमें सालाना लगभग 10 करोड़ लीटर एथेनॉल का उत्पादन किया जा रहा है।

ग्रीन एनर्जी में निवेश की तैयारी

एचएमईएल अब बठिंडा में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में भी निवेश कर रही है। अगले चरण में यह कंपनी नवीकरणीय और टिकाऊ ऊर्जा में अपनी भागीदारी बढ़ाएगी। उद्यमी मित्तल ने दावा किया कि यह पंजाब के लिए शुरुआत है। रिफाइनरी और पेट्रोलियम कंपनी के आसपास एक बहुत बड़ा डाउनस्ट्रीम इको सिस्टम बन सकता है। प्लास्टिक प्रोसेसिंग खासकर केमिकल पैकेजिंग, ऑटो कॉम्प्लेक्स, टेक्सटाइल समेत अन्य मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित हो सकती है। इस बारे में भी उनकी सीएम मान से चर्चा हुई है।

सीएम ने उन्हें बताया है कि बठिंडा में सरकार की 1500 एकड़ में एक डाउनस्ट्रीम इंडस्ट्रियल काॅम्प्लेक्स स्थापित करने की योजना है। डाउनस्ट्रीम सेक्टर में पेट्रोलियम कच्चे तेल की रिफाइनिंग, कच्चे प्राकृतिक गैस की प्रोसेसिंग और शुद्धिकरण के साथ-साथ कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस से प्राप्त उत्पादों की मार्केटिंग व वितरण संबंधी काम होता है।

Farheen
Author: Farheen