पंजाब विधानसभा से कांग्रेस का वाॅकआउट: स्पीकर ने कहा- पहले सुखपाल खैरा माफी मांगे, तभी बोलने दिया जाएगा

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सुखपाल खैरा की सदस्यता रद्द करने की मांग की। वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि खैरा महिलाओं का अपमान कर रहे हैं।

Punjab Vidhansabha Budget Session Congress MLA Sukhpal Khaira

वहीं नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि खैरा ने सदन के बाहर जो बात कही है, ये पर सदन में विचार नहीं किया जाना चाहिए। बाजवा ने भी सीएम खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया लेकिन स्पीकर ने उसे स्वीकार नहीं किया। स्पीकर संधवां ने कहा कि अगर खैरा माफी मांगते है तो आपके प्रस्ताव पर विचार कर सकते हैं।

विधानसभा में विवाद बढ़ने के बाद सदन को 20 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया है।

सत्र दोबारा शुरू होने पर आप विधायकों ने कांग्रेस विधायक खैरा की सदस्यता रद्द करने की मांग की। स्पीकर ने भी कहा कि बिना माफी खैरा को बात रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आप और कांग्रेस दोनों विधायकों ने नारेबाजी की जिसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

हिमाचल सरकार की तरफ से एंट्री टैक्स बढ़ाने का विरोध

इससे पहले कार्यवाही शुरू हुई तो हिमाचल सरकार की तरफ से एंट्री टैक्स बढ़ाने का विरोध किया गया। विधायक दिनेश चड्ढा ने सवाल पूछा कि क्या हिमाचल या अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर टैक्स लगाने पर पंजाब सरकार विचार कर रही है।

उन्होंने एडवोकेट जनरल ऑफिस और कानूनी माहिरों से राय लेकर टैक्स लगाने की मांग की। इस पर वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि वह स्थानीय निकाय और लोक निर्माण विभाग और कानूनों माहिरों के साथ बैठकर इस विचार करेंगे, जिसमें दिनेश चड्ढा भी शामिल हो सकते हैं। चीमा ने कहा कि कांग्रेस की हिमाचल सरकार की हालत दयनीय है जिस कारण उन्होंने एंट्री टैक्स 70 रुपये से बढ़ाकर 170 रुपये कर दिया है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई