पंजाब विधानसभा में जबरदस्त हंगामा: सुखपाल खैरा के मामले में भड़के वित्तमंत्री चीमा बोले-इनकी सदस्यता रद्द हो

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सुखपाल खैरा की सदस्यता रद्द करने की मांग की। वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि खैरा महिलाओं का अपमान कर रहे हैं।

Punjab Vidhansabha Budget Session Congress MLA Sukhpal Khaira

पंजाब विधानसभा बजट सत्र में बुधवार को कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के मामले में जमकर हंगामा हुआ। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि सुखपाल खैरा को माफी मांगनी चाहिए और उनकी सदस्यता रद्द की जानी चाहिए।

वहीं नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि खैरा ने सदन के बाहर जो बात कही है, ये पर सदन में विचार नहीं किया जाना चाहिए। बाजवा ने भी सीएम खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया लेकिन स्पीकर ने उसे स्वीकार नहीं किया। स्पीकर संधवां ने कहा कि अगर खैरा माफी मांगते है तो आपके प्रस्ताव पर विचार कर सकते हैं।

विधानसभा में विवाद बढ़ने के बाद सदन को 20 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया है।

हिमाचल सरकार की तरफ से एंट्री टैक्स बढ़ाने का विरोध

इससे पहले कार्यवाही शुरू हुई तो हिमाचल सरकार की तरफ से एंट्री टैक्स बढ़ाने का विरोध किया गया। विधायक दिनेश चड्ढा ने सवाल पूछा कि क्या हिमाचल या अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर टैक्स लगाने पर पंजाब सरकार विचार कर रही है।

उन्होंने एडवोकेट जनरल ऑफिस और कानूनी माहिरों से राय लेकर टैक्स लगाने की मांग की। इस पर वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि वह स्थानीय निकाय और लोक निर्माण विभाग और कानूनों माहिरों के साथ बैठकर इस विचार करेंगे, जिसमें दिनेश चड्ढा भी शामिल हो सकते हैं। चीमा ने कहा कि कांग्रेस की हिमाचल सरकार की हालत दयनीय है जिस कारण उन्होंने एंट्री टैक्स 70 रुपये से बढ़ाकर 170 रुपये कर दिया है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई