मार्च में मौसम ने ली गजब की फिरकी: अचानक छाया घना कोहरा, मैनपुरी के किशनी-बेवर में थमी वाहनों की रफ्तार

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

मैनपुरी के किशनी और बेवर क्षेत्र में मंगलवार सुबह अचानक घना कोहरा छा गया, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और वाहनों की रफ्तार थम गई। मार्च में इस तरह का कोहरा देखकर लोग हैरान रह गए।

मार्च में मौसम ने ली गजब की फिरकी:अचानक छाया घना कोहरा, मैनपुरी के किशनी- बेवर में थमी वाहनों की रफ्तार, Video - Sudden Dense Fog In Mainpuri's  Kishani And Bewar Surprises ...

मैनपुरी के किशनी और बेवर में मंगलवार सुबह अचानक घना कोहरा छा जाने से लोगों को अजीब मौसम का अनुभव हुआ। मार्च के महीने में जब गर्मी लगातार बढ़ रही थी, उस बीच सुबह-सुबह छाए कोहरे ने न सिर्फ मौसम को ठंडा कर दिया बल्कि सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थाम दी।

किशनी क्षेत्र में सुबह जब लोग नींद से जागे तो चारों ओर कोहरे की चादर फैली हुई थी। जैसे-जैसे सुबह आगे बढ़ी, कोहरा और घना होता गया। कुछ समय के लिए दृश्यता मात्र 10 से 12 मीटर रह गई, जिसके कारण वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी गति से चलना पड़ा। हालांकि करीब नौ बजे के बाद कोहरा धीरे-धीरे छंटने लगा और साढ़े नौ बजे तक धूप निकल आने से जनजीवन सामान्य हो गया।

उधर, बेवर क्षेत्र में भी मंगलवार सुबह कोहरे जैसी धुंध दिखाई देने से लोग हैरान रह गए। सुबह टहलने निकले लोगों ने इस असामान्य मौसम को आश्चर्यजनक बताया। कुछ लोग इसे पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से उठे धुएं का गुबार बता रहे हैं, हालांकि मौसम में अचानक बदलाव की वजह से भी ऐसा होना माना जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्च के महीने में इस तरह का घना कोहरा पहले कभी नहीं देखा गया। सोमवार शाम को अचानक बादल छाने के बाद मौसम में बदलाव आया और सुबह कोहरा दिखाई दिया। वहीं, कोहरे के कारण लोगों को बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली।

मैनपुरी के किशनी और बेवर क्षेत्र में मंगलवार सुबह अचानक घना कोहरा छा गया, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और वाहनों की रफ्तार थम गई। मार्च में इस तरह का कोहरा देखकर लोग हैरान रह गए।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई