Punjab Budget Session: सुखपाल खैरा की पोस्ट पर हंगामा, प्रताप बाजवा ने माफी मांगी; सदन स्थगित

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

विधानसभा में कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के बयान को लेकर विवाद हो गया। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि खैरा ने एक विवादित पोस्ट डाला है जिसमें एक हजार रुपये देने पर महिला विधायकों को निशाना बनाया गया है।

Punjab assembly Budget Session bhagwant mann harpal cheema

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के चाैथे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा हो गया। विधानसभा में कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के बयान को लेकर विवाद हो गया। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि खैरा ने एक विवादित पोस्ट डाला है जिसमें एक हजार रुपये देने पर महिला विधायकों को निशाना बनाया गया है। यह दलित महिलाओं का अपमान है। चीमा ने कहा कि हर बार कांग्रेसी महिलाओं का अपमान करते हैं। इससे पहले बैंड बाजा वाला बयान दिया गया हैं। चीमा ने कहा कि इन लोगों ने सीमा पार कर लीं।

इसके बाद नेता प्रतिपक्ष बाजवा ने कहा कि मुझे इस तरह के पोस्ट की जानकारी नहीं है। अगर पोस्ट किया है तो हम उसकी निंदा करते हैं। आप विधायक इंदरजीत ने कहा कि यह महिलाओं का अपमान है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगें। इसके बाद आप महिला विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी जिसके बाद सदन को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया।

कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने 10 करोड़ रुपये रंगला पंजाब के तहत हर हलके को देने का ऐलान किया। पिछले बजट में इसका प्रावधान किया गया लेकिन पिछले साल मुझे यह फंड नहीं मिला। मैंने डीसी से भी संपर्क करके देख लिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

Farheen
Author: Farheen