Ambala: महावीर पार्क के तालाब में युवती ने लगाई छलांग, होमगार्ड के जवानों ने बचाई जान

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

महावीर पार्क इन दिनों आम जनता के लिए बंद चल रहा है। इसके बावजूद युवती पिछले रास्ते की टूटी दीवार से अंदर दाखिल हुई। जैसे ही वह तालाब के पास पहुंची, उसने पानी में छलांग लगा दी।

Ambala:महावीर पार्क के तालाब में युवती ने लगाई छलांग, होमगार्ड के जवानों ने  बचाई जान - A Young Woman Jumped Into The Pond Of Mahavir Park - Amar Ujala  Hindi News Live

ऐतिहासिक महावीर पार्क में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने अचानक पार्क के तालाब में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि मौके पर तैनात होमगार्ड के जवान मांगेराम ने मुस्तैदी दिखाई और अपनी जान पर खेलकर खुद भी छलांग लगाकर युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवती की पहचान केसरी गांव निवासी साक्षी के रूप में हुई है, जो कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की छात्रा बताई जा रही है।

बंद पड़े पार्क की टूटी दीवार से घुसी थी युवती  

जानकारी के अनुसार, महावीर पार्क इन दिनों आम जनता के लिए बंद चल रहा है। इसके बावजूद युवती पिछले रास्ते की टूटी दीवार से अंदर दाखिल हुई। जैसे ही वह तालाब के पास पहुंची, उसने पानी में छलांग लगा दी। वहां ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान ने जब पानी में हल-चल देखी तो बिना समय गंवाए उसने भी तालाब में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद युवती को किनारे तक लाया।

होमगार्ड कृष्ण कुमार ने भी मदद की।  युवती को तुरंत शहर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देख-रेख में उसका उपचार चल रहा है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA