Pilibhit: सड़क किनारे खाई में पलटी दिल्ली से लखीमपुर जा रही बस, मच गई चीख-पुकार; 15 से अधिक यात्री घायल

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

हादसे में बस में सवार लखीमपुर और बहराइच जिले के 15 से अधिक यात्री गंभीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया है।

Delhi-Lakhimpur bus overturns in ditch, injuring over 15 passengers

दिल्ली से लखीमपुर जा रही बस पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई के पलट गई। हादसे में बस में सवार लखीमपुर और बहराइच जिले के 15 से अधिक यात्री गंभीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया है।

निजी ट्रैवल कंपनी की एक बस लखीमपुर और बहराइच जिले के अलग अलग स्थानों के 35 से 40 यात्रियों को लेकर दिल्ली से रवाना हुई थी। सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर गजरौला थाना क्षेत्र में गांव कैंच के समीप बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई। जैसे तैसे कुछ यात्री बस से बाहर आए और घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। हादसे में पारुल (25) पत्नी दीपक निवासी बहराइच, बानो (50) पत्नी तस्सुन बहराइच, चार वर्षीय दृष्टि पुत्री दुखहरण, नेपाल निवासी लक्ष्मी, लखीमपुर खीरी निवासी सनी ( 18) , अजय पुत्र जय भगवान आदि 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन यात्रियों के पैर कट गए है। अन्य को भी काफी गंभीर चोट आई है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। यात्रियों ने चालक के नशे में होने की बात कही है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई