हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक राजेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ भेज दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

अंबाला में होली की रात शरारती तत्वों ने थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने मुंशी की वर्दी फाड़ी और भाग गए।
Haryana:होली पर थाने में घुसे शरारती तत्व, पुलिसकर्मियों से की मारपीट; मुंशी  की वर्दी फाड़कर धमकाया - Policemen Assaulted In Ambala - Amar Ujala Hindi  News Live

होली की रात कैंट की हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी में घुसकर डेहा बस्ती निवासी दो युवकों ने मुंशी के साथ गाली-गलौज व हाथापाई की। युवक मुंशी की वर्दी फाड़कर धमकाते हुए भाग गए।

शिकायत पत्र मांगने पर की गाली-गलौज

ईएएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि 4 मार्च की शाम वह हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी में मुंशी के तौर पर तैनात थे। इसी दौरान सुल्तान गली निवासी अमर और उसके साथी रिक्की उर्फ मइया एक झगड़े की शिकायत लेकर आए। जब मुंशी ने उनसे शिकायत पत्र मांगा तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी व हमला कर दिया।

सरकारी फाइलों और कागजात को फेंका

आरोपियों ने मेज पर रखी सरकारी फाइलें और कागजात उठाकर फेंक दिए। जब  रोकने की कोशिश की तो एक आरोपी ने मुंशी का गिरेबान पकड़ लिया और हाथापाई की। बीच-बचाव करने आए अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया। आरोपियों का कहना था कि जब उनके साथ मारपीट हुई है तो दूसरे पक्ष की पहले शिकायत कैसे दर्ज की।

PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई