Rajasthan News: चार दिन बाद खत्म हुई निजी बसों की हड़ताल, 35 हजार बसें फिर सड़कों पर, यात्रियों को मिली राहत

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

राजस्थान में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल गुरुवार देर रात समाप्त हो गई, इससे होली से पहले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। जयपुर में प्रशासन और ऑपरेटरों के बीच हुई अहम बैठक के बाद सहमति बन गई।

rajasthan private bus strike 35000 buses halt today राजस्थान में आज रात से  थम जाएगा निजी बसों का पहिया, 35 हजार बसों की हड़ताल, Jaipur Hindi News -  Hindustan

राजस्थान में पिछले चार दिनों से जारी निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल गुरुवार देर रात समाप्त हो गई। जयपुर कलेक्टर के साथ हुई अहम बैठक में कुछ मांगों पर सहमति बनने और बाकी मांगों को विधानसभा सत्र के बाद पूरा करने के आश्वासन के बाद ऑपरेटरों ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया। इसके साथ ही गुरुवार रात से बसों का संचालन दोबारा शुरू हो गया।

परिवहन मुख्यालय में हुई बैठक के बाद प्रदेशभर की करीब 35 हजार निजी बसें फिर से सड़कों पर दौड़ने लगीं। इससे होली के मौके पर घर जाने की तैयारी कर रहे हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि त्योहार के दौरान यात्रियों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: पशुधन बीमा योजना पर विधानसभा में हंगामा; मंत्री–विपक्ष के बीच तमीज-तहजीब तक पहुंची बात

इससे पहले तीन दिनों तक निजी बस ऑपरेटरों और सरकार के बीच कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका था। गुरुवार रात करीब 10 बजे परिवहन मुख्यालय में परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा, जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी और बस ऑपरेटरों के प्रतिनिधियों के बीच फिर से बैठक हुई।

बैठक में सहमति बनी कि ऑपरेटरों की लंबित मांगों पर विधानसभा सत्र के बाद विचार किया जाएगा। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की जा रही कार्रवाई से जुड़े नियमों में संशोधन के लिए परिवहन मंत्रालय को पत्र भेजने पर भी सहमति बनी। अन्य मांगों के समाधान के लिए कानूनी राय लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई