गोगा हत्याकांड: पुलिस न आती तो 10 मिनट पहले मारा जाता, साथी ने दी शूटरों को लोकेशन; भाऊ के संपर्क में था साहिल

Picture of admln

admln

SHARE:

रोहतक में अंकित उर्फ बाबा गैंग के गोगा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। गोगा हत्याकांड की साजिशकर्ता भाऊ गैंग का साहिल मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हो गया है। साहिल ही गोगा को नशा कराने के बहाने दिल्ली बाईपास पर लेकर आया था। आरोपी ने अंकित उर्फ बाबा गैंग के दिनेश उर्फ गोगा की रेकी की थी।
Rohtak Murder Case Sahil of Bhau gang mastermind of Goga murder case arrested after encounter
रोहतक में हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग ने सोमवार की शाम सोनीपत निवासी अंकित उर्फ बाबा गैंग के दिनेश उर्फ गोगा (24) की आईजी ऑफिस से महज 100 मीटर दूर ताबड़तोड़ 30-35 गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुख्य हत्यारोपी रोहतक के रिटौली निवासी साहिल (25) को मंगलवार की रात झज्जर रोड स्थित शिमली गांव के नजदीक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। साहिल के दाएं पैर में गोली लगी है। साहिल ही गोगा को नशा कराने के बहाने दिल्ली बाईपास लेकर आया था। उसी ने भाऊ गैंग के शूटरों को गोगा की लोकेशन बताने के साथ शिनाख्त कराई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी साहिल ने बताया है कि सोनीपत निवासी दिनेश उर्फ गोगा (24) नशा करने का आदी था।
इसी का फायदा उठाकर वह उसे दिल्ली बाईपास पर लेकर आया था। इस दौरान भाऊ के शूटर पहले से जाल बिछाए हुए थे। साहिल लगातार अमेरिका में बैठे भाऊ के संपर्क में था।
Rohtak Murder Case Sahil of Bhau gang mastermind of Goga murder case arrested after encounter
शूटर ने नहीं मारी साहिल को गोली तो पुलिस को हुआ था शक
फुटेज की पुलिस ने जांच की तो गोगा के साथ चल रहा साहिल उल्टा शूटर की तरफ भागता दिखाई दिया लेकिन शूटर ने उसे गोली नहीं मारी। इससे पुलिस को साहिल पर शक हुआ कि हो न हो हत्याकांड में साहिल का हाथ है। उसके फोन की डिटेल निकाली तो पता चला कि वह भाऊ से सीधा संपर्क में था।
Rohtak Murder Case Sahil of Bhau gang mastermind of Goga murder case arrested after encounter
पुलिस टीम पर झोंका फायर
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि आरोपी साहिल ने खुद को घिरते देख पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में साहिल के दांए पैर में गोली लगी और वह गिर गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम पर गोलियां चलाने, अवैध हथियारों का इस्तेमाल करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिवाजी कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी युवक से एक देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए हैं।
सीसीटीवी में साहिल की भूमिका आई थी सामने
एसपी ने बताया कि गोगा हत्याकांड की जांच के दौरान सीसीटीवी में रिटौली गांव के साहिल की भूमिका सामने आई। जांच में पता चला कि आरोपी साहिल, गोगा की हत्या करने वाले बाइक सवार तीन शूटरों में शामिल था। अपराध जांच शाखा प्रथम तभी से हत्यारोपियों की तलाश में थी। सूचना मिली कि साहिल झज्जर रोड पर शिमली गांव के नजदीक है। इसके बाद पुलिस टीम ने इंस्पेक्टर कुलदीप कादियान की अगुवाई में घेराबंदी की।
admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई