गोगा हत्याकांड: रोहतक में पकड़ा गया भाऊ गैंग का गुर्गा, पुलिस एकनकाउंटर में हुआ घायल; पांव में लगी गोली

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

पुलिस के मुताबिक, दिनेश उर्फ गोगा हत्याकांड की जांच की तो सीसीटीवी फुटेज में रिटौली गांव निवासी साहिल की भूमिका सामने आई थी। जांच में पता चला कि आरोपी साहिल गोगा की हत्या करने वाले बाइक सवार तीन शूटरों के साथ आया था।
Bhau gang member arrested in Rohtak

एक दिन पहले आईजी कार्यालय के नजदीक हुए अंकित उर्फ बाबा गैंग के दिनेश उर्फ गोगा हत्याकांड में वांछित रिटौली निवासी साहिल (25) को पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी साहिल को दाएं पांव में गोली लगी है। उसे पीजीआई में दाखिल करवाया गया है।

पुलिस के मुताबिक, दिनेश उर्फ गोगा हत्याकांड की जांच की तो सीसीटीवी फुटेज में रिटौली गांव निवासी साहिल की भूमिका सामने आई थी। जांच में पता चला कि आरोपी साहिल गोगा की हत्या करने वाले बाइक सवार तीन शूटरों के साथ आया था।

उसी ने शूटर को गोगा की पहचान बताई थी। अपराध जांच शाखा प्रथम तभी से हत्यारोपियों की तलाश में थी। आरोपी को पुलिस ने इंस्पेक्टर कुलदीप कादियान के नेतृत्व में घेर लिया। जवाबी फायरिंग में साहिल के दायें पैर में गोली लगी है।

सीधा भाऊ के संपर्क में था साहिल

पुलिस ने बताया कि मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से पता लगा है कि गोगा हत्याकांड की पूरी साजिश साहिल ने ही रची थी। इसके लिए सीधा अमेरिका में बैठे हिमांशु उर्फ भाऊ से बात कर रहा था। खुलासा हुआ है कि काफी समय से भाऊ गोगा को ठिकाने लगाने की फिराक में था लेकिन मौका नहीं मिल रहा था। पुलिस को जांच में यह भी पता लगा है कि भाऊ गैंग के पास .32 बोर के आधुनिक हथियार हैं। आरोपी साहिल से भी एक रिवाॅल्वर बरामद हुआ है। इतना ही नहीं गोगा हत्याकांड में आधुनिक हथियारों का प्रयोग हुआ था।

झज्जर रोड पर शिमली गांव के नजदीक भाऊ गैंग के साहिल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है। जांच में पता चला है कि साहिल ने ही गोगा हत्याकांड की पूरी प्लानिंग की थी। वारदात के समय आरोपी शूटर के साथ था। – सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी रोहतक

PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई