यूपी: अखिलेश यादव बोले- भाजपा की एक गुप्त बैठक हुई थी, जिसमें तय हुआ कि सपा का वोट कैसे कटवाना है

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर गुप्त बैठक कर सपा का वोट कटवाने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विशेष पुनरीक्षण के दौरान फॉर्म-7 के जरिए पीडीए और अल्पसंख्यक वोटरों को निशाना बनाया जा रहा है। अखिलेश ने चुनाव आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

UP: Akhilesh Yadav said – a secret meeting of BJP was held, in which it was decided how to cut the votes of SP

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा, विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान भाजपा पीडीए और खासकर अल्पसंख्यकों के वोट कटवाने की साजिश कर रही है। यह साजिश फॉर्म-7 के माध्यम से की जा रही है।

मुझे पता चला कि भाजपा की एक गुप्त बैठक हुई थी, जिसमें तय किया गया कि कैसे सपा का वोट कटवाना है। भाजपा को ये बात पता है कि इस बार यूपी का चुनाव वो जीत नहीं रहे हैं। इसलिए वो ऐस हरकत कर रहे हैं। कैसे सामने वाला का वोट काटें। लेकिन जनता सब जानती है। हर बात का जवाब देगी। हम भी शांत नहीं रहेंगे। वोट में घोटाला होने नहीं देंगे।

 

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई