UP: अंबेडरकरनगर में अनाड़ी चला रहे थे अस्पताल, बीए पास युवक और इंटर के छात्र ने कर दी सर्जरी; प्रसूता की मौत

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

आरोपी बीए पास योगेश (32) ने इंटर के छात्र शुभम (19) के साथ मिलकर प्रियंका का आपरेशन किया था। सर्जरी के बाद उसकी मौत हो गई थी। बिना डिग्री के अस्पताल चलाने वाली रूबी को पुलिस तलाश रही है।

UP: In Ambedkar Nagar, a BA graduate and an intermediate student performed surgery; the woman died

अंबेडकरनगर के बसखारी में बिना पंजीकरण चल रहे नवजीवन हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीए पास योगेश (32) ने इंटर के छात्र शुभम (19) के साथ मिलकर प्रियंका का आपरेशन किया था। सर्जरी के बाद उसकी मौत हो गई थी। बिना डिग्री के अस्पताल चलाने वाली रूबी को पुलिस तलाश रही है।

गिरफ्तार मालीपुर निवासी योगेश और बेलवाई सुल्तानपुर निवासी शुभम विश्वकर्मा को बसखारी बाजार से गिरफ्तार किया गया। दोनों से पूछताछ में पता चला कि योगेश के पिता भगवानदास जलालपुर सीएचसी में वार्ड बॉय थे। करीब दो साल पहले वह सेवानिवृत्त हो गए।

उन्हीं के साथ रहते हुए योगेश ने मरीजों पर हाथ आजमाना शुरू किया था। वह अलग-अलग अस्पतालों में जाकर ऑपरेशन करता था। शुभम के पिता विजय विश्वकर्मा सुल्तानपुर के बेलवाई अखंडनगर में बजरंगी नर्सिंग होम चलाते हैं। शुभम, योगेश के संपर्क में रहकर उसके साथ ऑपरेशन करता था।

डॉक्टरों की डिग्री की होगी जांच 
आठ फरवरी को अस्पताल सील कर दिया गया था। संदीप व सीएचसी बसखारी अधीक्षक डॉ. अजय की तहरीर पर नौ फरवरी को एफआईआर दर्ज की गई थी। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ की डिग्री की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA