UP: मुख्तार अंसारी के गुर्गे की गोली मारकर हत्या, बाराबंकी में बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां; वारदात से फैली दहशत

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब किदवई पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।

Firing on Mukhtar Ansari's shooter: Bullets rained in Barabanki, died during treatment in hospital

बाराबंकी में थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत असैनी मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने सिविल लाइन निवासी अधिवक्ता सुयेब उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई।

बताया जा रहा है कि अधिवक्ता सुयेब उर्फ बॉबी लखनऊ से बाराबंकी की ओर अपनी बलेनो कार से आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार असैनी मोड़ ब्रिज के ऊपर पहुंची, पहले से घात लगाए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय और अपर पुलिस अधीक्षक विकास त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

बताया जा रहा है कि एडीजी जोन लखनऊ भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर दी है। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई