मोगा में हत्या: काम पर जाने के लिए निकले युवक को गोलियों से भूना, ब्लॉक समिति चुनाव की रंजिश में वारदात

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

उमरसीर सिंह मोगा स्थित नेस्ले इंडिया लिमिटेड में काम करता था। शनिवार सुबह वह अपनी कार से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। गांव में ही अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं।

Man Murdered in Moga

मोगा के धर्मकोट हलके के अंतर्गत आने वाले गांव भिंडर कलां में शनिवार सुबह एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान उमरसीर सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार उमरसीर सिंह अपनी कार से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। वह मोगा में स्थित नेस्ले इंडिया लिमिटेड में कार्यरत था।

बताया जा रहा है कि जैसे ही वह घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचा, गांव में ही अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों द्वारा करीब 15 से 20 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिसमें उमरसीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि ब्लॉक समिति चुनाव की रंजिश के चलते उमरसीर सिंह की हत्या की गई है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके भाई पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। उन्होंने दावा किया कि गांव के मौजूदा सरपंच को घटना से जुड़ी जानकारी है और राजनीतिक रंजिश के कारण उनके भाई की हत्या करवाई गई है।

 

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई