Sehore News: दंपती को नांव पर बैठाने को लेकर विवाद, गालियां देकर की मारपीट, फिर किए हवाई फायर; तीन मामला दर्ज

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र के नावघाट पर शुक्रवार को उस समय तनाव फैल गया, जब एक दलित दंपती को सिर्फ जाति के आधार पर नाव में बैठने से रोक दिया गया। दंपती विवाह समारोह में शामिल होने के लिए नदी पार करना चाह रहा था, लेकिन नाविक भीम सिंह साहू ने उन्हें कहते हुए रोक दिया—“हम छोटी जात वालों को नहीं बैठाते।” इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर हवाई फायरिंग और तोड़फोड़ तक की नौबत आ गई।Gujarat boat tragedy: HC orders inquiry against former Vadodara civic chief  over contract process

जातिसूचक गालियां, थप्पड़ और मारपीट

FIR के अनुसार, अलका जादोनी और उनके पति रामकृष्णा ने नाव में बैठने के लिए कहा तो नाविक भीम सिंह साहू भड़क गया। उसने न सिर्फ दंपती को जातिसूचक गालियां दीं, बल्कि अलका को थप्पड़ मारकर जमीन पर गिरा दिया, जिससे उसकी कोहनी में गंभीर चोट आई। पति को भी अपशब्द कहे गए और दोनों को घाट से भगाने की कोशिश की गई। यह सारी घटना नावघाट पर मौजूद ग्रामीणों के सामने हुई।

बेटे ने बंदूक निकालकर की दो राउंड हवाई फायरिंग

विवाद बढ़ता देख भीम सिंह ने अपने बेटे गौरव साहू को फोन कर मौके पर बुलाया। कुछ ही मिनटों में गौरव जीप से पहुंचा और डिग्गी से बंदूक निकालकर दो राउंड हवाई फायर किए। गोली की आवाज़ से नावघाट पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोग झाड़ियों में जा छिपे, तो कुछ अपने वाहनों की ओर भागे। ग्रामीणों के अनुसार, फायरिंग ने पूरे माहौल को दहशत में बदल दिया।

तीसरे आरोपी ने कार और बाइक तोड़ी

इसी दौरान तीसरा आरोपी सौरभ साहू हाथ में बांस का डंडा लेकर वहां पहुंचा। उसने दंपती की फॉर्च्यूनर कार की डिग्गी पर कई वार कर उसे तोड़ दिया, फिर उनकी मोटरसाइकिल पर हमला कर टैंक और मास्क तोड़ डाले। पीड़ितों का कहना है कि यह सब उन्हें डराने और मामला न बढ़ाने के लिए किया गया।

FIR दर्ज लेकिन गिरफ्तारी नहीं, समाज में आक्रोश

दंपती की शिकायत पर पुलिस ने भीम सिंह, गौरव और सौरभ साहू के खिलाफ—

  • जातिसूचक अपमान

  • मारपीट

  • धमकाने

  • अवैध हथियार से फायरिंग

  • संपत्ति नुकसान

जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। हालांकि तीनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं, और अब तक गिरफ्तारी न होने से दलित समाज में तीखी नाराजगी है। क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

पुलिस का बयान

एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों पर कड़े प्रकरण दर्ज किए गए हैं और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें गठित कर तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई