राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पांडेसरा नगर उधना भाग के द्वारा विजयादशमी उत्सव मनाया गया

जिसमें संघ के स्वयंसेवकों द्वारा
दंड प्रयोग नियुद्ध और प्रदक्षिणा संचालन संगीक गीत के साथ संघ के विभिन्न कार्यक्रमों का उद्बोधन हुआ जिसमें पांडेसरा नगर के सभी स्वयंसेवक पांडेसरा नगर से मातृ शक्ति एवं
सज्जन शक्ति उपस्थित थे
इस कार्यक्रम में राष्ट्रहित में क्या-क्या कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा चल रहे हैं और समाज में पांच परिवर्तन की कल्पना कैसे की जा सकती है समाज सुदृढ़ कैसे हो सके संघ के द्वारा राष्ट्र निर्माण की क्या कल्पना हो सकती है इस पर चर्चा हुई
अनुशासन, सेवा, सांस्कृतिक जागरण और सामाजिक कल्याण के अविचल संकल्प पर आधारित Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) ने अपनी शताब्दी पूर्ण की
संघ का संदेश, राष्ट्रभक्ति, चरित्र-निर्माण और सर्वांगीण उन्नति के साथ भारत की सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रीय एकता का अटल व अक्षुण्ण ध्वजवाहक है।
यह शताब्दी पर्व केवल संघ की गौरवगाथा का उत्सव नहीं, अपितु भारत की अखंडता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक समृद्धि का भी अमूल्य प्रतीक है।
सभी स्वयंसेवक बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
रिपोर्टर आशीष कुमार शुक्ला प्लैनेट न्यूज़ सूरत गुजरात इंडिया