भारत में सेना की ताकत का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है, क्योंकि भारतीय सेना ही नहीं बल्कि DRDO ने भी कई ऐसे मिसाइलों का परीक्षण किया है जो दुश्मनों के छक्के छुड़ा सकता है। ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई जब चलती ट्रेन से अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने इंटरमीडिएट रेंज अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया. यह नई पीढ़ी की मिसाइल रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से छोड़ी गई. परीक्षण पूरी तरह सफल रहा. यह पहली बार है जब खास डिजाइन वाली रेल लॉन्चर से मिसाइल दागी गई. इससे भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया, जिनके पास ‘कैनिस्टराइज्ड’ लॉन्च सिस्टम है, जो रेल नेटवर्क पर चलते हुए मिसाइल छोड़ सकता है.

क्या है अग्नि प्राइम अग्नि-प्राइम अग्नि सीरीज की सबसे आधुनिक मिसाइल है. यह इंटरमीडिएट रेंज (मध्यम दूरी) वाली है, जो 2000 किलोमीटर तक निशाना साध सकती है. इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स हैं, पहले मिसाइलें फिक्स्ड साइट्स से दागी जाती थीं, लेकिन यह लॉन्चर दुश्मन को चकमा दे सकता है. रेल पर चलते हुए लॉन्च करने की क्षमता से भारत की मिसाइल ताकत कई गुना बढ़ गई. अग्नि प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल की सफल लॉन्चिंग कई मायने में भारत के लिए खास उपलब्धि है।