Gujarat: गांधीनगर में नवरात्रि महोत्सव के दौरान बवाल, दो समुदायों में झड़प-पथराव और आगजनी; जांच में जुटी पुलिस

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Gujarat: गुजरात के गांधीनगर में गरबा के दौरान एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो समुदायों में झड़प हो गई, जिसमें पथराव और आगजनी हुई। एक युवक की दुकान को जलाया गया और पुलिस पर भी हमला किया गया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और जांच जारी है।

gujarat clash in gandh nagar during garba over online post stone thrown vehicles torched
गुजरात के गांधीनगर में बुधवार की देर रात गरबा कार्यक्रम के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। यह विवाद एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुआ जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। झड़प के दौरान पथराव, आगजनी, भगदड़ और पुलिस पर हमला जैसी घटनाएं सामने आईं।

घटना गांधीनगर जिले के दहेगाम के बहियाल गांव में हुई। हिंसा की शुरुआत एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुई, जिसमें एक गांव के हिंदू समुदाय के युवक ने ‘आई लव मोहम्मद’ ट्रेंड के जवाब में ‘आई लव महादेव’ ट्रेंड कराने की बात कही थी। इस पोस्ट से दूसरे समुदाय में नाराजगी फैल गई। इस समुदाय के कुछ लोग उस युवक की दुकान पर पहुंचे, लेकिन युवक वहां से भाग निकला। गुस्साए लोगों ने उसकी दुकान में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाल कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग दुकान में घुसकर उसे नुकसान पहुंचा रहे हैं।

दुकान को जलाया, पुलिस वाहनों पर भी हमला
हिंसा के दौरान आठ से अधिक वाहनों को नुकसान पहुंचा, एक दुकान को जला दिया गया और पुलिस के दो वाहन भी भीड़ की हिंसा का शिकार हुए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी भीड़ ने हमला किया। घटना के वायरल वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते और लोहे की रॉड लेकर भागते नजर आ रहे हैं। एक महिला की चीख सुनाई देती है, जो घबराकर शायद अपने बेटे को रही है।


भारी तादाद में पुलिस बल तैनात

इस हिंसा के बाद बहियाल गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि हालात काबू में रहें और आगे कोई घटना न हो। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कई लोग घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है और गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी तरह की भड़काऊ या विवादित पोस्ट न करें और जांच में सहयोग करें।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई