Bihar News: सासाराम में चार महीने बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पीहर पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

मृतका के पति नीतिश कुमार ने बताया कि उनकी शादी 23 मई 2025 को करगहर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी खुशबू कुमारी से हुई थी। पति का कहना है कि खुशबू मायके जाने की जिद कर रही थी, लेकिन मायके वाले दशहरा के बाद ले जाने की बात कह रहे थे।

Married woman accused of dowry murder | विवाहिता की दहेज के लिए हत्या का  आरोप: सासाराम में पति समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगों पर FIR, सभी घर छोड़ कर  फरार -

शादी के महज चार महीने बाद एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार को रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र के बरादरी मोहल्ले में हुई। मृतका की पहचान बरादरी मोहल्ला निवासी नीतिश कुमार की 18 वर्षीय पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। खबर फैलते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। परिवारजन सदमे में हैं और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप
मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मृतका के छोटे बाबा सोमनाथ साह ने बताया कि ससुराल पक्ष अक्सर कूलर, पंखा जैसी चीजों की मांग को लेकर खुशबू को प्रताड़ित करता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मृतका के भसुर ने एक बार गलत नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया था, जिसकी शिकायत खुशबू ने अपने माता-पिता से की थी।

23 मई को हुई थी शादी
मृतका के पति नीतिश कुमार ने बताया कि उनकी शादी 23 मई 2025 को करगहर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी खुशबू कुमारी से हुई थी। पति का कहना है कि खुशबू मायके जाने की जिद कर रही थी, लेकिन मायके वाले दशहरा के बाद ले जाने की बात कह रहे थे। गुरुवार की सुबह नाश्ता करने के बाद खुशबू अपने कमरे में थी और नीतिश दूसरे कमरे में टीवी देख रहे थे। जब वे खुशबू को बुलाने गए तो कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद मिला। आवाज लगाने पर भी दरवाज़ा नहीं खुला तो खिड़की से झांककर देखा कि वह पंखे से लटकी हुई थी।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डीएसपी ने बताया कि मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

सबसे ज्यादा पड़ गई