सार
Gauahar Khan On Kunickaa Sadanand: हाल ही में गौहर खान ने एक पोस्ट किया है, जिसमें वो बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद पर भड़कती नजर आ रही हैं। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा।

विस्तार
इन दिनों बिग बॉस 19 में कंटेस्टेंट्स के बीच जोरदार बहस देखने को मिल रही है। सभी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर कर रहे हैं। हाल ही में कुनिका सदानंद का भी तीखा अंदाज दिखा, जिसमें उन्हें तान्या मित्तल पर पर्सनल टिप्पणी करते देखा गया था। अब इस मामले पर एक्ट्रेस गौहर खान सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कुनिका पर भड़कती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं पूरी बात।
गौहर खान ने कहा- ये दोहरा मापदंड है
गौहर खान ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बिग बॉस 19 को लेकर विचार प्रकट किए हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘खुद के मां होने की दुहाई देना, बाहर की बात मत करो और बाकी सब। वास्तव में किसी और की मां पर इतनी आसानी से बातें कहना, चौंकाने वाला है। ये दोहरा मापदंड है। बिग बॉस 19 उम्मीद है कि 61 साल की उम्र आपको अभी भी आलोचनाओं के योग्य बनाती है। वही करो, जो आप ऑफर कर सकते हैं, वर्ना ना करो।’



